नेताओं के दबाव में राशन प्रणाली

अमरोहा। जिले में सत्तापक्ष के कुछ नेताओं के दबाव के कारण ग्रामांचलों की राशन व्यवस्था चरमराई है। कई गांवों में सपा नेताओं के दबाव में कायदे कानून को दर किनार कर मनमाने लोगों को राशन डीलर नियुक्त करने का अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। कुछ स्थानों पर ग्राम प्रधान तक को विश्वास में नहीं लिया गया। 
गजरौला विकास खंड के गांव ढकिया भूड़ में सपा नेता के हस्तक्षेप से गांव वालों की मरजी के बिना राशन डीलर नियुक्त करने का प्रयास हो रहा है। शाहपुर उर्फ साहबपुर की ग्राम प्रधान की असहमति से डीलर नियुक्त करने की शिकायत है।

-टाइम्स न्यूज.