दशहरे के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेडियो पर अपने मन की बात की। यह पहली बार था जब प्रधानमंत्री ने रेडियो के जरिये अपनी बात रखी। कार्यक्रम का नाम ‘मन की बात’ रखा गया था।
मोदी ने कहा कि हमें अपनी ताकत पहचानने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि हम आत्म सम्मान और सही पहचान को लेकर आगे बढ़ेंगे तो हमारा देश आगे बढ़ेगा।
उन्होंने दस बुराईयों को भी समाप्त करने की बात कही। उन्होंने शेर और भेड़ की कहानी के जरिये यह समझाने की कोशिश की कि आत्मबल बहुत महत्व रखता है।
देखा जाये तो नरेन्द्र मोदी हर उस तरह से खुद को प्रस्तुत करने की कोशिश करते हैं जिससे उनकी आवाज आम जनता तक पहुंच सके। रेडियो एक सशक्त माध्यम है। वह दूर-दराज, गांवों आदि तक सुना जाता है। इसलिए उन्होंने रेडियो को चुना अपने मन की बात कहने के लिए।
उनका संबोधन पन्द्रह मिनट का था।
टाइम्स न्यूज
देश के अन्य समाचार पढ़ें.