प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी का अनावरण किया। वे विदेश दौरे पर हैं। यह अनावरण आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में किया गया था।
मोदी ने कहा कि विपक्ष को लगता है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मैं गांधी के बारे में अधिक बात कर रहा हूं, जबकि मैं गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के पहले से ही उनके विचार एवं दर्शन में आस्था रखता आया हूं।
विपक्ष के कई नेताओं ने मोदी के गाँधी की प्रतिमा के अनावरण पर सवाल उठाये थे। यह भी कहा जा रहा है कि मोदी पहले जिस कांग्रेसी परिवारवाद की बात कर रहे थे, उसी के परिवार के नेताओं को अपनाते जा रहे हैं। यह मामला जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को मनाने को लेकर उठा था।
गांधी को लेकर कांग्रेस के तर्क समझ नहीं आये। गांधी और नेहरू को भाजपा ने "किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे देश की विरासत" बताया है।
मोदी की विदेश यात्रा को लेकर भाजपा खासी उत्साहित है। कई नेताओं ने कहा कि विदेशों में मोदी भारत के लिये नये युग का सूत्रपात कर रहे हैं।
-टाइम्स न्यूज़.