बसपा ब्राह्मण हितैषी —मारुत प्रभाकर

marut prabhakar gajraula
बसपा नेता और परशुराम वाहिनी के जिलाध्यक्ष मारुत प्रभाकर का दावा है कि मौजूदा राजनैतिक माहौल में ब्राह्मण समाज के हित बसपा से जुड़े रहने में ही है। बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने हमेशा ब्राह्मणों को पार्टी, सत्ता और संगठन में महत्वपूर्ण स्थान दिया है।

मारुत प्रभाकर अपने आवास पर हमारे प्रतिनिधि से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भी राज्य में बसपा की सरकार रही कानून व्यवस्था चुस्त—दुरुस्त रही, समाज में शांति—व्यवस्था कायम रही और प्रदेश के सभी वर्गों को समान रुप से फलफूलने का मौका मिला। जबकि सपा शासन में ऐसा नहीं है। बसपा के ब्राह्मण नेता के मुताबिक सपा और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जो समय—समय पर वर्ग विशेष की भावनायें भड़का कर अपना उल्लू सीधा करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा भारी बहुमत से विजयी होगी।

युवा नेता के मुताबिक पूरा ब्राह्मण समाज प्राणपण से बसपा के साथ है। वे समय—समय पर जनसंपर्क करके अपने लोगों को बसपा के प्रति एकजुट करने में लगे रहते हैं। हमारे जनपद में बसपा के समर्थन में जनभावना स्पष्ट दिखाई दे रही है। किसान, अल्पसंख्यक, मजदूर तथा दूसरे सभी वर्ग बसपा की ओर देख रहे हैं। इस बार पिछले सभी चुनावों से पार्टी की भारी विजय होगी।

उल्लेखनीय है कि मारुत प्रभाकर एक जुझारु युवा नेता हैं जो समय—समय पर सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहते हैं। नवयुवकों में जागृति लाना उनका विशेष ध्येय है।   

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.