भाजपा सबसे बड़ी पार्टी लेकिन अच्छे दिन के संकेत नहीं!

bhartiya janta party celebration as number one party in the world

भाजपा के कार्यकर्ता खुश हैं। भाजपा कहती है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। उसने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को सदस्यों की संख्या के मामले में पछाड़ दिया है।

भाजपा के अब 9 करोड़ सदस्य बन चुके हैं। दावा किया गया है कि चीन की पार्टी से उसके सदस्यों की संख्या कई लाख ज्यादा है। अपने सदस्यता अभियान के तहत भाजपा ने पिछले पांच महीनों में 5 करोड़ नये सदस्य बनाये। यह अपने में एक रिकार्ड बताया जा रहा है।

कांग्रेस भाजपा के इस सदस्यता रिकार्ड का मखौल उड़ा रही है। उसे मिस्ड कॉल पार्टी कहा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि सदस्य बनने के लिए मिस्ड कॉल की जा सकती है। यानि सदस्य कहीं भी और कभी भी बना जा सकता है।

एक बार को यदि मान लें कि भाजपा के सदस्य बढ़े हैं, लेकिन पार्टी की साख उस तरह की नहीं रह गयी है। उसमें लगातार परिवर्तन हुए हैं। पार्टी के कद को लेकर भी अलग-अलग राय सामने आ रही है।

पिछले कुछ समय में किसानों आदि में जो पार्टी को लेकर असंतोष पनपा है वह भाजपा के लिए तो बेशक अच्छे दिन का संकेत नहीं कहा जा सकता।

-टाइम्स न्यूज़