’गंगा को प्रदूषण से बचाने को लगाये जायेंगे सैनिक’


उमा-भारती-मंत्री

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि गंगा किनारे प्रदूषण नहीं होने दिया जायेगा। इसके लिए पांच हजार सैनिकों की तैनाती की जायेगी। उन्होंने ब्रजघाट में पूजा-अर्चना की।

उमा भारती समय—समय पर यहां आती रहती हैं। उन्होंने गढ़ के प्राचीन गंगा मंदिर में पूजा की। बाद में ब्रजघाट से लाये गंगा जल से बंद कमरे में स्नान भी किया।

बाद में भारती ने गंगा सफाई अभियान से संबंधित एक बैठक की। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को सीवर प्लांट शुरु करने को कहा।

गंगा के प्रदूषण को लेकर सजग उमा भारती ने कहा कि गंगा में प्रदूषण को रोकने के लिए पांच हजार सैनिकों को लगाया जायेगा। वे गंगा में विभिन्न स्रोतों से गिरने वाले प्रदूषित जल को रोकेंगे। रक्षा मंत्रालय से उनकी तैनाती का रास्ता साफ होते ही वे गंगा की सेवा में लगा दिये जायेंगे।

-टाइम्स न्यूज़ अमरोहा.