अवैध यौनाचार का अड्डा बन रहा ब्रजघाट

babas in brajghat ganga

ब्रजघाट एक तीर्थ स्थल के साथ अवैध यौनाचार का अड्डा भी बनता जा रहा है। यह और भी खतरनाक बात है कि इन अपराधों में यहां अड्डे जमाये बैठे भगवा वेषधारी बाबा ही अधिक संलिप्त हैं।

आयेदिन प्रेम प्रसंग से जुड़े अपराधों के खुलासे यहां होते रहते हैं जिनमें कलयुगी बाबाओं की संलिप्तता भी उजागर होती है।

कई साल पहले ब्रजघाट का ही एक बाबा गजरौला बस्ती की एक बीस वर्षीय युवती को प्रेम जाल में फंसा कर फरार हो गया। वह आज तक नहीं लौटी। बाबा युवती के माता-पिता का पूज्य संत था जिसने इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया।

एक बाबा हत्या के षड़यंत्र में पुलिस ने पकड़ा था। उसके बाद भी ऐसे अनेक ढोंगियों को पकड़ा गया है।

ब्रजघाट के कई बाबाओं के आश्रमों से अवैध प्रेम प्रसंगों, यौन उत्पीड़न और महिलाओं की बिक्री तक की खबरें आती रहती हैं। लोगों में यहां के बाबाओं के प्रति अधं श्रद्धा के कारण पुलिस भी कई बार खामोशी तान लेती है। विशेष परिस्थितियों में ही वह कानूनी कार्रवाई करती है। जिसके कारण यहां यौन प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। कोई भी व्यक्ति इन ढोंगी बाबाओं के खिलाफ मुंह खोलने का साहस नहीं जुटा पाता।

कई बार यहां के बाबा गजरौला के उद्योगों से गंगा जल प्रदूषित होने की बातें करते हैं। लेकिन अपने बीच जमे यौन प्रदूषण की बाबत वे कुछ नहीं बोलते।


-टाइम्स न्यूज़ ब्रजघाट.