शांतनु अब नहीं भागेगा?

criminal arrested in bagpat amroha

शांतनु ने पुलिस को गच्चा दिया। वह तीन-तीन पुलिसवालों के बीच से भाग गया। पुलिस की नाकामी पर फिर बहस शुरु हुई। लापरवाही पर जमकर सवाल उठाये गये।

अमरोहा रेलवे स्टेशन से फरार हुआ शांतनु उत्तर प्रदेश में नहीं पकड़ा गया, बल्कि उसे बागपत में फिर से पकड़ा।

दो पुलिसकर्मी शांतनु के फरार होने के बाद से लापता हो गये थे। इस बीच में वे कहां रहे जबाव स्पष्ट नहीं हो सका। बाद में वे लौट आये। सभी तीन पुलिस वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।
 
पुलिस अभिरक्षा से भाग रहे कैदियों के लिए अमरोहा के स्टेशन स्वर्ग बन रहे हैं। पहले भी कई बार यहां से कैदी फरार हुए हैं। शांतनु भी उन्हीं में शामिल हो गया।

पुलिस की इससे काफी फजीहत हुई है।

सवाल उठ रहे हैं कि शांतनु फिर से पुलिस को चकमा तो नहीं देगा? यह इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अमरोहा से एक कैदी दो बार पुलिस कस्टडी से भाग चुका है। कंचन नामक अपराधी ने यह कारनामा किया था। शायद वह तीसरी बार भागने की सोच रहा हो।

पुलिस का दावा हो सकता है कि शांतनु अब नहीं भागेगा। कुछ लोगों कह रहे हैं कि कंचन के पहली बार पकड़े जाने के बाद इसी तरह का दावा किया गया था।

-टाइम्स न्यूज़ अमरोहा.  


गजरौला टाइम्स के ताज़ा अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें.

जरुर पढ़ें : पुलिस पर सवाल : नाटकीय ढंग से हो रहे हैं कैदी फरार