अमरोहा जिला पंचायत के वार्ड 10 से 28 वर्षीय शुभनीत सिंह नामक एक और नवयुवक चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वे जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व ब्लाॅक प्रमुख स्व. ब्रजपाल सिंह के बेटे हैं। हाल ही में उन्होंने बसपा की सदस्यता ग्रहण की है जबकि ब्रजपाल सिंह 1996 से ही बसपा में सक्रिय भागीदारी कर रहे थे। बसपा ने उन्हें हसनपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार भी बनाया था। इस प्रकार शुभनीत अपने स्व. पिता का अनुसरण करते हुए बसपा में ही भाग्य आजमा रहे हैं। ऐसे में उनका बसपा उम्मीदवारी पर पूरा हक है।
शुभनीत का कहना है कि वे पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाये जाने पर ही चुनाव लड़ेंगे जिसका उन्हें पूरा भरोसा भी है। फिर भी जनसंपर्क करना और लोगों के बीच जाने का सिलसिला जारी रखेंगे। वे उन संबंधों को मजबूत बनाये रखना चाहते हैं जो उनके पिताजी ने लंबे समय तक लोगों के बीच सेवाओं और आपसी सद्भाव से कायम रखे।
उन्होंने यह दावे के साथ कहा कि सपा और भाजपा की नीतियों से जनता का मोहभंग हुआ है और वह बसपा की ओर आशाओं भरी निगाहों से देख रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव हों या बाद में विधानसभा चुनाव बाजी बसपा के हाथ में ही रहेगी।
जिला पंचायत चुनाव 2015 से जुड़ी सभी ख़बरें पढ़ें >>
-टाइम्स न्यूज़ अमरोहा.
गजरौला टाइम्स के ताज़ा अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें.