अंशु जिला पंचायत चुनाव से बाहर

anshu-nagpal

अमरोहा जिला पंचायत अध्यक्ष पद बी.सी. के लिए आरक्षित होने की पुख्ता खबर है। ऐसे में अंशु नागपाल अध्यक्ष पद की दावेदारी से बाहर हो गयी हैं। वे अब सदस्य का चुनाव भी नहीं लड़ेंगी। क्योंकि वे सदस्य बनने के लिए नहीं बल्कि अध्यक्ष पद के लिए मैदान में थीं।

पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल ने बताया कि सपा नेता चौ. चन्द्रपाल सिंह को सपा की ओर से उम्मीदवार बनाने पर बात चल रही है।

इससे वार्ड 10 में अब वे सभी उम्मीदवार मैदान में आ जायेंगे जिनमें से कई खामोश हो गये थे।

जिला पंचायत चुनाव 2015 से जुड़ी सभी ख़बरें पढ़ें >>

—टाइम्स न्यूज़ गजरौला.

गजरौला टाइम्स के ताज़ा अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें.