समाजवादी सरकार 2017 के चुनाव की तैयारी में जुटी है। सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। इसके लिए अब सरकारी बसों का सहारा लिया जायेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसों पर पीछे सरकार की नीतियों का प्रचार किया जायेगा। उसके लिए विज्ञापन लगाये जायेंगे।
बताया जा रहा है कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनायें जन-जन तक पहुंचानी जरुरी हैं। तभी सरकार क्या-क्या कर रही है, उससे जनता वाकिफ होगी।
सपा सरकार के पास बताने को बहुत हो सकता है। साथ ही वह जहां तक संभव हो सभी साधनों का उपयोग कर रही है। परिवहन विभाग भी इसी कड़ी का हिस्सा है।
आदेश जारी हुआ है कि मिशन 2017 के लिए हर गांव और शहर में सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचें।
पहले चरण में लोहिया और अनुबंधित बसों द्वारा योजनाओं का प्रचार किया जायेगा। मुरादाबाद मंडल की बात की जाये तो 200 के करीब बसें हैं जिनमें 21 लोहिया और 178 बसें अनुबंधित हैं। इनका चयन सरकार का गुणगान करने के लिए किया जायेगा।
-टाइम्स न्यूज़ मुरादाबाद.
गजरौला टाइम्स के ताज़ा अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें.