पायस ट्रेडिंग कंपनी ने अपना पहला सौर ऊर्जा नलकूप गांव खेड़की में यहां से दो किलोमीटर दूर स. गुरशरणजीत सिंह के कृषि फार्म पर स्थापित किया। जिसे देखने किसानों तथा गणमान्यों की भीड़ जमा हो गयी। 5 केवी क्षमता का यह नलकूप 10 घंटे में 12 बीघा धान की आराम से सिंचाई का औसत दे रहा है। सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें किसी बैटरी की आवश्यकता नहीं। यह सीधे सौर पैनल से मोटर को विद्युत आपूर्ति करता है। इसकी कीमत पर सरकार द्वारा चालीस फीसदी की छूट है।
सौर ऊर्जा पैनल विक्रेता यहां अतरपुरा में पूरी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। विक्रेता ऊधम सिंह ने बताया कि उनके पास उपलब्ध पैनल सहित कुछ कंपनियों पर ही छूट मिलती है। इसलिए किसान इधर-उधर भाग कर धोखा खाने से बचें।
इस मौके पर स. गुरशरणजीत सिंह, शशि जी, भीष्म आर्य एडवोकेट, मनिंदर सिंह, हाजी अब्दुल सलाम मेव, गजरौला के चेयरमेन हरपाल सिंह, रामवीर सिंह गुर्जर, चौ. अमर सिंह आर्य, चौ. लाल सिंह, विजय सिंह दीवान, चौ. रामप्रकाश सिंह चाहल आदि मौजूद थे।
सभी ने सौर ऊर्जा के इस्तेमाल के उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.
गजरौला टाइम्स के ताज़ा अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें.