वार्ड-13 में कामेन्द्र का जनसंपर्क तेज

ब्लॉक-प्रमुख-मंजू-चौधरी-के-पति-कामेन्द्र-सिंह

वार्ड-13 में ब्लॉक प्रमुख मंजू चौधरी के पति कामेन्द्र सिंह भी किस्मत आजमा रहे हैं। वे विधायक अशफाक खां के समर्थन से मैदान में हैं। वे भी पहले वार्ड-11 में थे। आरक्षण के कारण उन्हें भी वहां से वार्ड 13 की शरण लेनी पड़ी।

बतौर कामेन्द्र 13 में उनके लिए जीत की अधिक आशा हैं। यहां के समीकरण उनके हर तरह से पक्ष में है। यहां हिन्दू व मुस्लिम दोनों ही वर्गों में उनको मजबूत समर्थन मिल रहा है।

कामेन्द्र सिंह पूर्ण दल-बल के साथ जनसंपर्क में जुटे हैं। सदल्लापुर से उनका आरंभ बहुत ही जोरदार रहा। पूरा गांव उनके पक्ष में एकत्र था। उसके बाद बाटूपुरा होते हुए वे वार्ड के कई गांवों में संपर्क करने निकले। उनके अनुसार सभी जगह अच्छा रेस्पांस मिला। इसी से उन्हें भारी जीत की उम्मीद दिखाई दी।

जिला पंचायत चुनाव 2015 से जुड़ी सभी ख़बरें पढ़ें >>

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.

गजरौला टाइम्स के ताज़ा अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें.