गरीब का हक नहीं मरने देंगे -औलख

surendra-aulakh-gajraula

भाजपा नेता और पालिका सभासद सुरेन्द्र सिंह औलख ने भी आसरा विवाद पर नाराजगी जतायी है। उन्होंने भी कहा है कि उनके सामने भी कोई प्रस्ताव इस भूमि का नहीं हुआ था। उन्होंने चेयरमेन की भूमिका की आलोचना करते हुए कहा कि वे काफी समय से इस तरह के कदम उठा रहे हैं जो जनविरोधी हैं। साथ ही क्षेत्र में पार्टी को भी नुकसान पहुंच रहा है। अधिकांश भाजपा कार्यकर्ता उनकी कार्यशैली से खिन्न हैं। बीते जिला पंचायत चुनाव में उनकी वजह से भारी नुकसान हुआ है। वे भाजपा से अधिक विरोधियों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने आपत्ति जाहिर की है कि आसरा विवाद पर बोर्ड की आहूत बैठक की सूचना तक उन्हें नहीं दी गयी।

औलख ने कहा कि हरपाल सिंह उन्हीं के साथ हैं जो लोग पार्टी को गड्ढे में धकेलने की ओर लगे हैं। आसरा विवाद इ.ओ. और चेयरमेन ने जानबूझकर पैदा किया है। इसमें गरीब का हक नहीं मारा जाना चाहिए।

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.

गजरौला टाइम्स के ताज़ा अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें.