अफजल गुरु के बेटे ने दसवीं में हर विषय में ए-1 ग्रेड हासिल की

अफजल गुरु के बेटे ने दसवीं में हर विषय में ए-1 ग्रेड हासिल की

अफजल गुरु के बेटे गालिब ने दसवीं में सभी पांच विषय में ए-1 ग्रेड हासिल की.

संसद पर हमले की साजिश के दोषी अफजल गुरु के बेटे गालिब ने जम्मू कश्मीर बोर्ड की दसवीं की बोर्ड परीक्षा में सभी पांच विषय में ए-1 ग्रेड हासिल किया है।

जम्मू कश्मीर बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम घोषित हुए हैं। अफजल गुरु के बेटे गालिब ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 474 अंक प्राप्त किये हैं। उसे सभी विषय में उच्च ग्रेड यानि ए-1 ग्रेड मिली है।

सोशल मीडिया पर गालिब की चर्चा जोरों पर है। गालिब को इसके लिए बधाई दी जा रही है। कहा जा रहा है कि मुश्किल हालात में भी उसने अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए इतने अच्छे अंक हासिल किये हैं।

भारत की संसद पर हमले की साजिश में अफजल गुरु को 9 फरवरी 2013 को फांसी दी गयी थी। संसद पर 13 सितम्बर 2001 में हमला किया गया था।

-गजरौला टाइम्स डॉट कॉम.