आजम खां क्यों कह रहे हैं कि उनसे नफरत करते हैं लोग?

आजम खां क्यों कह रहे हैं कि उनसे नफरत करते हैं लोग?

वे खुद को 'मोस्ट हेटिड पर्सन’ मानते हैं। उन्हें लगता है कि उनके विरोधी अकसर उनपर पत्थर फेंकते हैं और फिर भी वे अपनी बात कहते हैं। उत्तर प्रदेश में नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है,'मुझसे बुहत नफरत करते हैं लोग।’

आजम खां के बोलने की अपनी अलग शैली है। उसके लिए लिए वे जाने भी जाते हैं। अपने विरोधियों को किस तरह जबाव देना है, इसमें वे माहिर हैं। कुछ रुककर जबाव देना उन्हें आता है। जल्दबाजी की उन्हें आदत नहीं। बात सटीक होनी चाहिए।

वे अकसर इसलिए चर्चा में रहते हैं कि जब विरोधी पक्ष के नेता किसी मुद्दे को लेकर बात करते हैं तो उत्तर प्रदेश का जिक्र आने पर आजम खां की बात जरुर निकल आती है। आजम भी चर्चा को आगे बढ़ाते हैं।

अपने अंदाज में आजम खां विरोधियों को जबाव देते हैं। जबाव प्रायः कई अर्थों वाले हो सकते हैं, लेकिन उन्हें समझने के लिए राजनीतिक समझ चाहिए। उनके भाषणों पर विवाद भी होता आया है। राजनीतिक तौर पर यदि उनकी बात करें तो वे चुनावी गर्मी का लाभ उठाने का भी कोई मौका नहीं चूकते।

जनेश्वर मिश्र पार्क में उन्होंने कहा,'आइ एम द मोस्ट हेटिड पर्सल ऑफ द सोसाइटी।’ वे आगे बोले कि उनसे लोग नफरत करते हैं। उनपर बार-बार पत्थर फेंके जाते हैं। आजम खां ने कहा कि जो वे सही समझते हैं उसे कह देते हैं। पता नहीं विरोधियों को मुझसे इतनी नफरत क्यों है?

आजम खां खुद मानते हैं कि उन्हें सही कहने की सजा भी मिल चुकी है। समाजवादी पार्टी में उनके कद के बारे में हर किसी को मालूम है। लेकिन आजम खां बार-बार खुद को बहुत छोटा आदमी कहकर अपने विरोधियों पर राजनीतिक चुटकी लेने से भी पीछे नहीं हटते।

-गजरौला टाइम्स डॉट कॉम के लिए मोहित सिंह.