भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत को उमड़े भाजपाई, ऋषिपाल नागर ने ईमानदारी का भरोसा दिया

rishipal-nagar-bjp-zila-adhyaksh-amroha

भारतीय जनता पार्टी के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर के विरोधी शांत हो गये हैं तथा जिलेभर में वे जहां भी पहुंच रहे हैं, भाजपा कार्यकर्ता उनका जोरशोर से स्वागत करने को उमड़ रहे हैं।

अमरोहा में डा. हरि सिंह ढिल्लो तथा गजरौला में सुरेन्द्र सिंह औलख के आवास उनके पहुंचने पर स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल थे। दोनों जगह जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत दिलाने का आहवान किया।

पूर्व एमएलसी डा. हरि सिंह ढिल्लो के नगर स्थित आवास पर ऋषिपाल नागर पहुंचे तो डा. ढिल्लो ने साथियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के बीच डा. ढिल्लो ने राज्य की सपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की तथा कानून व्यवस्था पर उंगली उठाते हुए कहा कि अपराध बढ़ रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय उन्हें सपा नेता संरक्षण दे रहे हैं। ऐसे में जनता शीघ्र चुनाव की कामना के साथ भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।

जिलाध्यक्ष नागर अपने स्वागत में गद गद थे। उन्होंने कहा कि सब लोग एकजुट होकर 2017 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में लगें। वे सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। इस मौके पर मा. बुद्ध सिंह, प्रदीप चौधरी, राकेश वर्मा, आशा आर्य, नरेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह ढिल्लो, जिले सिंह, हरिओम गुप्ता, ज्ञान सिंह सैनी, राम सिंह सैनी, निरंजन सिंह, सतीश चौधरी, लेखराज सैनी, पूरन सिंह सैनी, विमल कुमार, अतुल पंडित आदि लोग मौजूद थे।

गजरौला में सभासद तथा नगर मंडलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह औलख के आवास पर पहुंचते ही ऋषिपाल नागर के स्वागत को भीड़ उमड़ पड़ी। यहां स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा की चुनावी सफलता में जुटने का आहवान किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां बूथ स्तर से शुरु करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करेंगे।

इस अवसर पर रामकृष्ण चौहान, वीर सिंह भगतजी, सोनू कश्यप, तेजपाल सिंह, गुरबचन सिंह, सरदार मनजीत सिंह, अनिल तंवर, विजय सिंह दीवान, डा. उत्तम सिंह प्रजापति, रामवीर गुर्जर, जयपाल सिंह, सूरजभान गोयल, रामरतन सिंह, शशि चौहान, प्रदीप त्यागी, रोबिन बंसल, कपिल चौधरी,अनिल अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।

-गजरौला टाइम्स डॉट कॉम अमरोहा.