समाजवादी पार्टी ने अमरोहा जिले में ब्लॉक प्रमुख की सभी छह सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। बहुजन समाज पार्टी की ओर से अभी केवल अमरोहा ब्लॉक से जयदेव सिंह की पत्नि वीरबाला घोषित की गयी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने स्थिति साफ नहीं की है।
अमरोहा ब्लॉक प्रमुख के लिए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजयपाल सैनी ने सूची की है।
अमरोहा ब्लॉक प्रमुख के लिए छह ब्लॉकों की प्रत्याशी सूची इस प्रकार है :
1. अमरोहा - मीनू चिकारा (मनवीर चिकारा की पत्नि)
2. गजरौला - मुमताज अली
3. जोया - जुल्फिकार अली (कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भतीजे)
4. धनौरा - नदीम मलिक
5. हसनपुर - मायादेवी (बनारसी की पत्नि)
6. गंगेश्वरी - कुन्तेश नागर (लोकेश नागर की पत्नि)
समाजवादी पार्टी की ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी कोशिश रहेगी कि वे जिला पंचायत अध्यक्ष पद की तरह इन पदों को भी कब्जा लें। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी की रेनू चौधरी निर्विरोध चुन ली गयी थीं। उसके बाद से पार्टी के हौंसले बुलंद हैं।प्रत्यशी की घोषणा के बाद अमरोहा जिले में राजनीतिक गर्मी बढ़ गयी है। दूसरी पार्टियां भी अपनी रणनीति बना रही हैं।