दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति यसुतारो कोइडे का 112 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे जापान के रहने वाले थे। उनकी उम्र का राज धुम्रपान नहीं करना और शराब से दूरी था।
यसुतारो कोइडे का जन्म 13 मार्च 1903 को हुआ था। अपने 113वें जन्मदिन से दो महीने पहले उनकी मौत हो गयी।
वे पेशे से दर्जी थे। उम्र अधिक हो जाने के बाद उन्होंने अपना पेशा छोड़ दिया था और वे दूसरे शहर चले गये थे। वे केवल खास अवसरों पर ही कपड़े सिलते थे या सिलने बताते थे।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने यसुतारो कोइडे को पिछले साल अगस्त में दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी का खिताब दिया था।
हृदय संबंधी उपचार के लिए वे अस्पताल में गये थे जहां उनकी मौत हो गयी।
पिछले साल जुलाई महीने में सकरी मोमई की 112 साल की उम्र में मृत्यु के बाद यसुतारो कोइडे दुनिया के सबसे उम्रदराज पुरुष बने थे।