राशन कार्डों को लेकर जिले भर में लोग परेशान हैं। महिलाओं ने गजरौला के चेयरमेन हरपाल सिंह को घेर लिया और खूब हंगामा किया। कुछ दिन पहले ही अमरोहा के चेयरमेन अफसर परवेज को भी राशन कार्ड मुद्दे के कारण महिलाओं ने घेर लिया था।
जहां पहले अफसर परवेज के पसीने छूट गये थे, वहीं अब गजरौला के चेयरमेन महिलाओं की उग्रता को देखकर सकपका गये। उनके थोड़ी देर तक कुछ कहते न बना, लेकिन बाद में उन्होंने स्थिति को संभालने की असफल कोशिश जरुर की। महिलाओं ने उनका खूब विरोध किया और हंगामा करती रहीं।
बाद में उन्हें वहां से बचकर निकलना ही पड़ा।
साथ में पढ़ें : जब महिलाओं से घिर गये अमरोहा के चेयरमेन अफसर परवेज
राशन कार्ड या तो बने नहीं हैं, जो बने हैं उनके कई खामियां हैं। इससे लोगों को राशन मिलने में समस्या आ रही है। राशन डीलरों से अनेक बार कहासुनी की खबरें भी सुनने को मिली हैं।नगर पालिका चेयरमेन हरपाल सिंह ने यह कहकर अपना पल्ला छाड़ लिया कि राशन कार्ड जिला पूर्ति विभाग के जिम्मे हैं। उनका उससे कोई लेनादेना नहीं है।
पूर्ति विभाग की कार्यशैली पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।