हसनपुर में सिविल कोर्ट चुनाव : वकील 17 वोट से जीते

hasanpur-bar-association-election

सुनील कुमार शर्मा को फिर से हसनपुर सिविल कोर्ट का अध्यक्ष चुना गया है..

हसनपुर में सिविल कोर्ट बार एसोसियेशन का चुनाव संपन्न हो गया है। कार्यकारिणी के चुनाव में कोषाध्यक्ष के अलावा सभी को निर्विरोध चुना गया। सुनील कुमार शर्मा को फिर से अध्यक्ष चुना गया। कोषाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव कराया गया जिसमें वकील अहमद को जीत मिली।

कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सभी सदस्य निर्विरोध चुन लिये गये थे। कोषाध्यक्ष पद के लिए आम सहमति न बन पाने के कारण उसका चुनाव कराया गया।

उसमें दो लोग मैदान में थे - वकील अहमद और रविदत्त शर्मा।

वकील अहमद को 17 वोटों से जीत मिली। उन्हें कुल डाले गये 78 वोट में से 47 वोट मिले। जबकि रविदत्त को केवल 30 वोट प्राप्त हुए। एक वोट निरस्त हुआ।

सिविल कोर्ट बार एसोसियेशन की पूरी कार्यकारिणी देखें :

अध्यक्ष - सुनील कुमार शर्मा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - मुकुल गुप्ता
कनिष्ठ उपाध्यक्ष - सतेन्द्रपाल
महासचिव - नंदराम सिंह
उपसचिव प्रशासन - टेकचन्द
उपसचिव प्रकाशन - अंशु त्यागी
पुस्तकालय सचिव - मुस्तजाबुद्दीन
कोषाध्यक्ष - वकील अहमद.

-गजरौला टाइम्स डॉट कॉम हसनपुर.