कई चुनौतियां हैं नये पुलिस प्रमुख अहमद के सामने

dgp-javeed-ahmed-uttar-pradesh-new-dgp

उत्तर प्रदेश में 2016 की पहली तारीख में नये पुलिस प्रमुख जावीद अहमद ने कार्यभार संभाल लिया। उनकी सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारना होगी।

वे जगमोहन यादव की जगह आये हैं। यादव एक दिन पहले यानि 31 दिसम्बर 2015 को डीजीपी के पद के रिटायर हुए थे। उनका कार्यकाल छह महीने का रहा।

अहमद के लिए महिला सुरक्षा बड़ी चुनौती रहेगी। साथ ही पुलिस की जिस तरह की छवि होती जा रही है उसे सुधारने की वे पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने खुद कहा है कि वे आज से ही का करेंगे।

जावीद अहमद 1984 आइपीएस बैच के अधिकारी हैं। वे पिछले साल 30 जून को महानिदेशक पद पर पदोन्नत हुए थे। वे रेलवे डीजी के पद पर तैनात थे।

जगमोहन यादव के स्थान पर आने के लिए प्रदेश के कई अफसरों में खींचतान थी, लेकिन उनके नाम केवल चर्चा तक ही सीमित रह गये। उन्होंने अपने से वरिष्ठ कई आइपीएस अफसरों को किनारे किया।

जवीद इस सरकार में आठवें पुलिस प्रमुख बने हैं।

प्रदेश में जब से अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने हैं जबसे किसी डीजीपी ने दो साल तक कार्यकाल नहीं किया। एक साल में तीन पुलिस प्रमुख बदले जा चुके हैं।

-गजरौला टाइम्स डॉट कॉम.

गजरौला टाइम्स के ताज़ा अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें.

Mail us at : gajraulatimes@gmail.com