भारत की हर बार हम पुरुष क्रिकेट की बात करते हैं। महिला क्रिकेट टीम का जिक्र कम ही किया जाता है। 26 जनवरी का दिन यादगार माना गया क्योंकि इस दिन भारत की दोनों टीमों से ऑस्ट्रेलिया हार गया है। रोचक यह भी है कि दोनों मैच टी20 थे।
एडिलेड में पहले टी20 मैच में भारत की महिला टीम ने विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से पराजित कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 140 रन बनाये। उनकी ओर से सबसे अधिक रन एजे हेली ने बनाये। हेली ने 41 रन नाबाद बनाये। ये रन उन्होंने केवल 15 गेंदों में बनाये जिसमें उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाये।
भारत की ओर से पूनम पांडे ने दो विकेट लिये जबकि झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे और अंजलि पाटिल को 1-1 विकेट हासिल हुआ।
बल्लेबाजी करते हुए टीम की कप्तान मात्र चार पर आउट हो गयीं। भारत की ओर से सबसे अधिक रन हरमनप्रीत कौर ने बनाये। उन्होंने 31 गेंद में शानदार 46 रन बनाये और भारत विजेता बना। उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का जड़ा।
भारत की हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस जीत के साथ टी20 सीरीज में भारत 1-0 से आगे हो गया है।
भारत ने पहली बार 141 के लक्ष्य का पीछा किया है। महिला टीम ने यह नया रिकॉर्ड बनाया है।
उधर एडिलेड में ही हुए पहले टी20 मैच में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 37 रनों से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य मिला था।