पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौ. वीरेन्द्र सिंह की धर्मपत्नि मीनाक्षी चौधरी का मानना है कि गजरौला पालिका परिषद की बागडोर अगली बार किसी महिला को सौंपी जानी चाहिए। मीनाक्षी अपने निवास पर टाइम्स से वार्ता कर रही थीं।
बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा,'गजरौला ब्लॉक प्रमुख पद कई बार महिलाओं के हाथ में रहा। आज भी हमारी ब्लॉक प्रमुख महिला हैं। जिला पंचायत प्रमुख भी एक बार को छोड़कर हर बार महिलायें ही रहीं। कई वार्ड सभासद भी महिलाये हैं। ग्राम प्रधान, एमएलसी, एमपी तथा मंत्री और प्रधानमंत्री तक के पदों पर देश में महिलायें सफलता के साथ काम करती आ रही हैं। परन्तु गजरौला नगर प्रमुख का पद हर बार पुरुषों को ही दिया जाता रहा है।’
आज भी हमारी ब्लॉक प्रमुख महिला हैं। जिला पंचायत प्रमुख भी एक बार को छोड़कर हर बार महिलायें ही रहीं
उन्होंने कहा,'कई महिलायें भी इसके लिए उम्मीदवार बनीं हैं लेकिन वे सफल नहीं हो सकीं। इसलिए हमारे नगर को आगामी चुनाव में महिला आरक्षित किया जाये तो बेहतर होगा। आरक्षण के सहारे ही यहां महिला नगर प्रमुख बन सकती है। महिलाओं को न्याय के लिए यह जरुरी है।’