वह नहीं रुका, तो पुलिस ने बुरी तरह पीट दिया

car-demo-pic

सुरक्षा के लिहाज से गजरौला में ही नहीं सभी जगह पुलिस चेकिंग अभियान चल रहा था। अल्लीपुर चौपला पर भी आने-जाने वालों पर पुलिस निगाह रखे हुए थी। पुलिस के मुताबिक एक कार चालक को उन्होंने रुकने का इशारा किया। वह नहीं रुका।

पुलिस ने उसका पीछा किया। कई किलोमीटर छकाने के बाद पुलिस ने उसे रोक लिया। आरोप है कि पुलिस ने उसे बुरी तरह पीटा।

कार चालक का नाम आसिफ है। वह संभल में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था।

पुलिस का कहना है कि जब वह नहीं रुका, तो पुलिस को उसका पीछा करना पड़ा। बाद में उसकी पिटाई भी की गयी है। वह जख्मी हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।

चालक के परिजनों का कहना है कि उन्हें कोहरे की वजह से पता नहीं चल सका। इसलिए वे आगे निकल गये थे।

-गजरौला टाइम्स डॉट कॉम गजरौला.