सिंगापुर में भारतीय मूल की एक लड़की ने साहित्य का हिन्दी प्रेरणा पुरस्कार प्रथम स्थान हासिल कर जीत लिया है। सामिया खान नाम की इस लड़की की उम्र नौ साल है और वह चौथी क्लास में पढ़ती है।
सामिया खान को यह पुरस्कार हिन्दी भाषा से संबंधित एक प्रतियोगिता के दौरान मिला। प्रतियोगिता को तीन आयुवर्ग श्रेगियों में विभाजित किया गया था। सामिया ने 8 से 12 आयुवर्ग में यह पुरस्कार प्राप्त किया। दूसरी श्रेणियां 13-16 और 16 से अधिक वाली थीं।
सामिया का कहना है कि उसने अपने माता-पिता से प्रेरित होकर हिन्दी सीखी है। वह भारत में अपने रिश्तेदारों से भी फोन पर हिन्दी में बात करती है।
सिंगापुर में उत्तरी भारतीय मूल के छात्रों के लिए हिन्दी दूसरी भाषा की तरह पढ़ाई जाती है।
भारतीय उच्चायुक्त विजय ठाकुर ने सामिया को पुरस्कार प्रदान किया।