उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बोलते हुए बहुजन समाज पार्टी के मंडल कॉऑर्डिनेटर डा. होरी सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की हालत खराब कर दी है।
उन्होंने कहा कि कानून की स्थिति बिगड़ने से प्रदेश में कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। अपराधों की जैसे बाढ़ आ गयी है। माहौल इतना खराब है कि लोग भयभीत हैं।
होरी सिंह ने किसानों की बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान खस्ताहाल है। उसकी स्थिति दिनों दिन खराब होती जा रही है। उसकी सुनवाई के लिए कोई सरकार आगे नहीं आ रही है। सपा सरकार ने अपने कान बंद कर किसान की आवाज न सुनने की जैसे कसम खा रखी है। किसानों की उपज का सही दाम उन्हें नहीं दिया जा रहा है। किसान सबसे अधिक उपेक्षित हो गये हैं।
कानून की स्थिति बिगड़ने से प्रदेश में कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा.
गजरौला में पूर्व चेयरमेन रोहताश कुमार शर्मा के आवास पर बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया था। उसमें विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष गंगासहाय भी मौजूद थे। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता की। जबकि मुख्य अतिथि डा. होरी सिंह थे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राजवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मारुत प्रभाकर, सेक्टर अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह, कैलाश ठेकेदार, अख्तर अली, धन सिंह, मनोज शर्मा, डा. शाभित शर्मा, आदि मौजूद रहे।