कांग्रेस अपनी सत्ता को फिर से हरियाली के मौसम में लाने का सपना देख रही है। राहुल गांधी ने फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि स्टार्ट-अप योजना असहिष्णुता के माहौल में नहीं चल सकती।
राहुल गांधी को पीएम मोदी के स्टार्ट-अप कार्यक्रम पर शक है। उन्होंने कहा कि यदि आप असहिष्णु हैं तो आप अर्थव्यवस्था और स्टार्ट-अप पर सफल नहीं हो सकते।
उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप इंडिया और असहिष्णुता दोनों साथ नहीं चल सकते।
राहुल गांधी मुंबई में बिजली दरों विरोध एक पदयात्रा कर रहे हैं।
'स्टार्ट-अप के लिए रचनात्मक माहौल चाहिए'
उनका कहना था कि केन्द्र सरकार का रुख बहुत कड़ा है। जबकि स्टार्ट-अप के लिए रचनात्मक और सरल माहौल चाहिए।राहुल गांधी ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका रुख देश के लिए बहुत सख्त है। देश की तरक्की के लिए खुलेपन और विचारों की स्वतंत्रता की आवश्कता है।
उन्होंने पठानकोट हमले पर मोदी सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाये।