भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आखिरी टी20 मैच में पराजित कर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारत आइसीसी टी20 रैकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
एकदिवसीय श्रंखला हारने के बाद भारतीय टीम की खिंचाई की जा रही थी। सबसे अधिक दोष भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को दिया जा रहा था। सबसे बुरी बात यह थी कि कप्तान अपनी जिम्मेदारी को ठीक से समझ नहीं रहे थे, ऐसा हर हार के बाद साफ हो रहा था।
लेकिन भारतीय टीम यह गुमान न करे कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टी20 में हरा दिया और वो भी क्लीन स्वीप करके। उन्हें पिछली हार भी नहीं भूलनी चाहिए। तब ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें एकदिवसीय में बुरी तरह पराजित किया था।
ऑस्ट्रेलिया ने बीस ओवर के मैच में 197 रन बनाये। टीम के केवल 5 विकेट गिरे थे। सबसे अधिक रन शेन वाटसन ने बनाये। उन्होंने 71 गेंद में 124 रन बनाये जिसमें 10 चौके और 6 छक्के मारे।
भारतीय गेंदबाजों में नेहरा, बुमराह, अश्विन, जडेजा और युवराज ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शानदार शुरुआत दी। रोहित ने 52 रन बनाये और शिखर ने 26 रन।
विराट कोहली ने 50 रन बनाये जिसमें उन्होंने केवल 36 गेंद खेलीं। सुरेश रैना नाबाद रहे और उन्होंने 25 गेंद पर 49 रन बनाये। उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का मारा।
सबसे अहम किरदार युवराज सिंह का रहा जिन्हें इस मैच में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उन्होंने नाबाद रहते हुए 12 गेंद पर 15 रन बनाये जिसमें एक छक्का और एक चौका शामिल था।
भारत ने तीन विकेट खोकर 200 रन बनाकर यह मैच जीता।
इसी के साथ भारत आइसीसी की टी20 रैंकिंग में दुनिया में नंबर एक देश हो गया है। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज है।
भारत तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत गया है.