तरीना शकील को इस्लामिक स्टेट से संबंध रखने का दोषी माना गया है। उसकी सजा का एलान जल्द कर दिया जायेगा। उसकी उम्र 26 साल है और वह पारिवारिक जिंदगी से क्षुब्ध होकर सीरिया चली गयी थी -ऐसा उसने कहा है।
तरीना शकील पर आरोप लगे थे कि उसने सीरिया जाकर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की सदस्या ली थी। उसने सोशल नेटवर्क साइट का सहारा लेकर आइएसआइएस का प्रचार किया था।
ब्रिटेन की रहने वाली तरीना शकील पर बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में दो सप्ताह तक सुनवाई हुई। जूरी ने उसके उस दावे को खारिज किया जिसमें उसने कहा था कि वह सिर्फ शरिया कानून के मुताबिक रहना चाहती थी।
तरीना को जूरी की ओर से मैसेज, ट्वीट और तस्वीरें दिखायी गयीं जिसमें उसने इस्लामिक स्टेट के लिए प्रचार किया था। उसने अपील हथियार उठाने की अपील भी की थी। यह संदेश भी दिखाया गया।
साल 2014 में वह सीरिया चली गयी थी। उसने वहां अपने बेटे के साथ तस्वीर खिंचवाई जिसमें उसके बेटे ने इस्लामिक स्टेट के चिह्न वाले कपड़े पहने हुए हैं।
साल 2015 की जनवरी में वह ब्रिटेन लौट आयी। उसने कहा भी,'मैं खुश नहीं थी, इसलिए वापस लौटी।’ उसने यह भी माना कि उससे गलती हुई थी।
सोमवार को उसे सजा सुनाई जायेगी।