अमरोहा जिले में 21 फरवरी को ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य और बीडीसी का उपचुनाव होगा। इसकी अधिसूचना जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने जारी कर दी है। उपचुनाव के लिए नामांकन 14 फरवरी को कराया जायेगा जबकि मतगणना की तिथि 23 फरवरी है।
अमरोहा जिले में 144 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नहीं हुआ था। इन पंचायतों के प्रधान अभी तक शपथ भी नहीं ले पाये हैं। कारण था कि यहां ग्राम पंचायत सदस्य के पद खाली हैं। उसके लिए उपचुनाव कराया जायेगा।
जिले में 1526 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं। हसनपुर ब्लॉक के सकतपुर करनपुर में ग्राम प्रधान का एक पद खाली है। क्षेत्र पंचायत सदस्य या बीडीसी के तीन पद खाली हैं।
14 फरवरी से निर्वाचन की प्रक्रिया शुरु हो रही है।