अरविन्द केजरीवाल पर एक ओर केस दर्ज : चेतन चौहान ने दर्ज कराया मुकदमा

अरविन्द-केजरीवाल-पर-मुकदमा

अरविन्द केजरीवाल पर एक ओर मुकदमा दर्ज हो गया है। इसी के साथ कीर्ति आजाद पर भी केस दर्ज हुआ है। दोनों पर यह मामला डीडीसीए के उपाध्यक्ष चेतन चौहान ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दर्ज कराया है। चौहान डीडीसीए के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।

कुछ समय पहले कीर्ति आजाद और अरविन्द केजरीवाल ने क्रिकेट खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में महिलाओं के शामिल होने और भ्रष्टाचार को लेकर डीडीसीए के अधिकारियों पर आरोप लगाये थे। उसके बाद कीर्ति आजाद को भारतीय जनता पार्टी से बाहर कर दिया गया था। आजाद ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी गंभीर आरोप लगाये थे।

तब अरविन्द केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसे आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी की बौखलाहट कहा था।

अरविन्द केजरीवाल ने एक चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा था कि चयन के लिए महिला और पैसा चलता है। उन्होंने एक वरिष्ठ पत्रकार की पत्नि का जिक्र किया था जिनके बेटे का चयन होना था। उसके लिए डीडीसीए के एक अधिकारी की भी उन्होंने चर्चा की थी।

चेतन चौहान ने इस मसले पर गंभीरता जरुर दिखाई थी, लेकिन उसपर खुलकर बात करने से बचते दिखायी दिये थे। सवाल चेतन चौहान पर उठे थे।

-गजरौला टाइम्स डॉट कॉम के लिए अमित कुमार.