15 फरवरी को अमरोहा में होगा भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

डा-हरि-सिंह-ढिल्लो

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी डा. हरि सिंह ढिल्लो ने कार्यकर्ताओं से 15 फरवरी के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करें।

15 फरवरी को अमरोहा में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। डा. ढिल्लो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम को एतिहासिक बनाना है।

भाजपा चुनावी साल होने की वजह से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी करती रहेगी। डा. ढिल्लो पिछले कई दिनों से नियमित जनता को पार्टी की नीतियों और केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी भी इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभायें। त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर और मेहनत से काम करें क्योंकि आने वाली प्रदेश सरकार भारतीय जनता पार्टी की होगी।

ढिल्लो और त्यागी ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।

इस दौरान अतुल जैन, मुकेश सक्सेना, सतीश अरोड़ा, पूरन सिंह सैनी, भूप सिंह, राजेश आर्य, विमल किशोर, एनके गर्ग, संकल्प वर्मा, राम सिंह सैनी, चौधरी रुप सिंह, चन्द्रवीर सिंह, नायाब अहमद, बुद्ध सिंह, राम सिंह सैनी, सुरेन्द्र ढिल्लो, लेखराज सैनी, संकल्प वर्मा आदि मौजूद रहे।

-गजरौला टाइम्स डॉट कॉम अमरोहा.