हसनपुर में सुमन आर्य का पर्चा जानबूझकर रद्द करने का आरोप लगाया है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेम सिंह आर्य का कहना है कि सुमन आर्य की समस्त पत्रावली ठीक थी। मौजूद अधिकारियों के निवास प्रमाण-पत्र गायब कर दिये और बाद में कागज पूरे न होने का बहाना करके नामांकन रद्द कर दिया। यह सब सपा समर्थित उम्मीदवार को विजयी घोषित कराने के लिए किया गया।
हेम सिंह आर्य ने इसे लोकतंत्र का हनन करार देते हुए कहा कि वे चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।