उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के नतीजे चौंकाने वाले आये हैं। भाजपा, सपा और कांग्रेस को एक-एक सीट मिल गयी है।
उत्तर प्रदेश में देवबंद(सहारनपुर), बीकापुर(फैजाबाद) और मुजफ्फरनगर सीट पर उपचुनाव हुए थे। इन तीनों सीटों पर पहले समाजवादी पार्टी का कब्जा था।
देबवंद सीट से कांग्रेस के माविया अली ने 3400 वोट से सपा की मीना राणा को पराजित किया। भाजपा के रामलाल पुंडीर तीसरे स्थान पर रहे।
मुजफ्फरनगर विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत बहुत अहम मानी जा रही है। भाजपा के कपिल देव अग्रवाल ने 7354 वोट से जीत हासिल की। सपा के गौरव स्वरुप दूसरे नंबर पर रहे।
बीकापुर सीट पर सपा ने कब्जा किया है। यहां से सपा के आनंद सेन यादव ने 6420 वोट से रालोद के उम्मीदवार को पराजित किया।
समाजवादी पार्टी के लिए ये उपचुनाव बहुत बड़ा झटका माना जा रहे हैं। सभी तीन सीटों पर पहले सपा का ही कब्जा था।
चुनावों के बाद एक बात खुलकर सामने यह भी आयी है कि मृतप्राय कांग्रेस को जैसे संजीवनी मिल गयी है। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद देबवंद सीट उसके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
भाजपा को केवल एक सीट पर जीत मिली है, लेकिन वह बहुत महत्व रखता है। खासकर मुजफ्फरनगर कांड के बाद बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा को लाभ मिलने की बता कही गयी थी। अब उसने विधानसभा सीट पर कब्जा कर 2017 विधानसभा के लिए मजबूत दावेदारी ठोक दी है।