प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कांग्रेस पर हमला जारी है। वे असम में चुनाव प्रचार के दौरान बोले कि कुछ लोगों को अपने परिवार की चिंता है, उन्हें असम में बेटे-बेटियों की चिंता नहीं है। वे तो अपने बेटे-बेटियों को लेकर फिकर कर रहे हैं।
मोदी ने कहा कि वे असम में विकास करना चाहते हैं। वे उनकी परवाह करते हैं, इसलिए यहां आये हैं। उन्होंने कहा कि वे असम की पवित्र धरती को नमन करते हैं।
पीएम मोदी बोले कि भारत की दुनियाभर में जय-जयकार हो रही है तथा भारत का मान बढ़ा है। पांच साल के लिए आप विकास चाहते हैं तो भाजपा की सरकार बनवाईये।
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि उनकी मुस्कान गायब हो गयी है। यह पहले चरण के बाद हुआ है। उन्होंने जनता को इतने साल केवल लूटा है, काम नहीं किया। उन्हें पिछले पन्द्रह साल का हिसाब जनता को देना है।
मोदी के निशाने पर कांग्रेस रही। जबकि एक दिन पूर्व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रही थीं।