बीएचयू में आप कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

बनारस-हिन्दू-विश्वविद्यालय

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मियों द्वारा आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने के बाद विवाद बढ़ गया और छात्रों के गुटों में संघर्ष हो गया। इस दौरान कई आप कार्यकर्ताओं को चोटें आयी हैं। आप कार्यकर्ताओं ने मारपीट का आरोप एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लगाया है।

बीएचयू में साइबर लाइब्रेरी को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। लगभग एक सप्ताह से छात्र संकाय कल्याण के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को दो दिन पूर्व निष्कासित किया गया था। उसके विरोध में आम आदमी पार्टी ने लंका चौराहे से रैली निकाली और कुलपति प्रो. गिरीशचन्द्र त्रिपाठी से मिलने पहुंचे।

विवाद बढ़ने से नौबत हाथापाई पर आ गयी। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को खदेड़ने के लिए बल का प्रयोग किया.


बताया जाता है कि उसी दौरान अंदर जाने से रोकने पर उनकी नोकझोंक सुरक्षाकर्मियों से हो गयी। नाराज छात्रों ने नारेबाजी प्रारंभ कर दी। विवाद बढ़ने से नौबत हाथापाई पर आ गयी। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को खदेड़ने के लिए बल का प्रयोग किया। तभी छात्रों के दूसरे गुट ने वहां पहुंचकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। आप कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। भागते हुए गिरने से कई छात्र घायल हो गये। आप ने मारपीट का आरोप एवीबीपी पर लगाया है।

-गजरौला टाइम्स डॉट कॉम लखनऊ.