बिलारी और जंगीपुर उपचुनाव : 19 मई को आयेगा परिणाम

bilari-election-result

मुरादाबाद की बिलारी सीट पर उपचुनाव का परिणाम 19 मई को आयेगा। बिलारी सीट के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे। यह सीट सपा विधायक मो. इरफान की दुघर्टना में मौत के बाद खाली हुई थी। इरफान शिवपाल यादव के बेटे आदित्य के शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे कि सड़क हादसे में उनकी मौत हो गयी। सपा ने मो. इरफान के पुत्र मो. फहीम को प्रत्याशी बनाया था।

बिलारी सीट पर होगा इनकी किस्मत का फैसला :

1. मो. फहीम - समाजवादी पार्टी

2. सुरेश सैनी - भारतीय जनता पार्टी

3. शिशुपाल जाटव - कांग्रेस


उधर उत्तर प्रदेश में दूसरा उपचुनाव गाजीपुर के जंगीपुर सीट पर हुआ था। वह सीट प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव के निधन के बाद खाली हुई थी। सपा ने उनकी पत्नि किस्मी देवी को मैदान में उतारा था। उनकी किस्मत का फैसला भी 19 मई को होगा।

-गजरौला टाइम्स डॉट कॉम.