महज 7 राज्यों तक सिमटी कांग्रेस, भाजपा बढ़त की ओर

bjp-and-congress-symbol

कांग्रेस के हाथ से देश की सत्ता पहले ही छिटक चुकी थी, लेकिन पांच राज्यों के ताजा चुनावों के बाद स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस की स्थिति बेहतर नहीं रह गयी है और अब उसके पास गिनती के ही राज्य बचे हैं। जबकि भाजपा की असम की जीत ने लगातार तीन बार से जीत रही तरुण गोगोई की सरकार को धराशायी कर दिखा दिया कि भाजपा अपने पैर उन राज्यों में भी पसार रही है जहां वह सत्ता में आने के ख्वाब देखती थी।

इन राज्यों में है कांग्रेस और गठबंधन की सरकार :

1. कर्नाटक
2. उत्तराखंड
3. मणिपुर
4. मेघालय
5. मिजोरम
6. हिमाचल प्रदेश
7. पुडुचेरी

बिहार में छोटे सहयोगी के तौर पर कांग्रेस है। बड़े राज्य की बात करें तो केवल कनार्टक में कांग्रेस की सत्ता है। असम और केरल गंवाने के बाद कांग्रेस सांसत में है।

इन राज्यों में भाजपा और गठबंधन की सरकार :

1. महाराष्ट्र
2. हरियाणा
3. गुजरात
4. असम
5. मध्य प्रदेश
6. राजस्थान
7. झारखंड
8. गोवा
9. जम्मू-कश्मीर
10. पंजाब

भाजपा का वोट फीसद 36 हो गया है। जबकि कांग्रेस का सात के करीब रह गया है।

-गजरौला टाइम्स डॉट कॉम.