मनवीर चिकारा बने अमरोहा से चौथे मंत्री

manveer-singh-chikara

अमरोहा ब्लॉक प्रमुख पति मनवीर सिंह चिकारा को प्रदेश सरकार ने दर्जा राज्यमंत्री का पद प्रदान कर पुरस्कृत किया है। बताया जाता है कि सपा के कद्दावर मंत्री आजम खां के करीबी होने का लाभ उन्हें मिला है। इस प्रकार अमरोहा जिले में दो कैबिनेट मंत्री और दो दर्जा राज्यमंत्री हो गये हैं।

जरुर पढ़ें : चिकारा के मनोनयन से सपा में मिलीजुली प्रतिक्रिया


मनवीर सिंह चिकारा सपा में 90 के दशक में शामिल हुए थे और तभी से सपा के साथ जुड़े रहे हैं। वे पार्टी के अच्छे और बुरे दिनों में निस्वार्थ भाव से जुड़े रहे हैं। जबकि जिले में ऐसे नेताओं की कमी नहीं जो समय के साथ दल बदलते रहे हैं।

जिले में पहले रेनु चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष, अमरोहा ब्लॉक प्रमुख मीनू चिकारा और अब दर्जा राज्यमंत्री मनवीर सिंह चिकारा को बनाया गया.


मुजफ्फरनगर दंगों के बाद यहां का जाट समुदाय सपा के बहुत खिलाफ हो गया था। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जाट बड़ी तादाद में हैं। यही वजह रही कि बीते लोकसभा चुनाव में सपा को करारी हार का सामना करना पड़ा जबकि उससे पूर्व 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा चारों सीटों पर जीतने में सफल रही थी। 2012 में सपा तथा 2014 में भाजपा की जीत में यहां जाट मतदाताओं की बड़ी भूमिका थी।

अमरोहा जनपद में जाटों के बसपा और भाजपा दोनों की ओर झुकाव की खबरें चल रही थीं। उन्हें फुसलाने के लिए सपा ने यह चाल चली है। जिले में पहले रेनु चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष, अमरोहा ब्लॉक प्रमुख मीनू चिकारा और अब दर्जा राज्यमंत्री मनवीर सिंह चिकारा को बनाया जाना इस बात की पुष्टि करता है। यह अलग बात है कि इसका जाटों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

-गजरौला टाइम्स डॉट कॉम अमरोहा.