पर्यावरण की सुरक्षा के लिहाज से ब्राह्मण सभा से जुड़े नवयुवकों ने राजकीय कन्या इंटर कालेज में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर मौजूद अध्यापकों तथा जनसमूह को संबोधित करते हुए ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष पं. अजय शर्मा ने कहा कि वृक्ष केवल हरियाली ही नहीं देते बल्कि इनसे हमें फल, फूल और जरुरी काम के लिए लकड़ी भी प्राप्त होती है। वातावरण शुद्ध करने में वृक्षों की अहम भूमिका है। हमारे पर्यावरण की सुरक्षा में वृक्ष अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसीलिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।
रवीन्द्र शर्मा वेदपाठी ने कहा कि वन क्षेत्रों से अंधाधुंध वृक्ष कटान के कारण पहाड़ी तथा मैदानी क्षेत्र में वृक्षों का अभाव हो गया है। कम वर्षा का यह एक बड़ा कारण है। भयंकर सूखे से जूझ रहे हमारे देश में वृक्षारोपण एक सहारा हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रति वर्ष कम से कम पांच पेड़ जरुर लगाने चाहिए।
कालेज परिसर में इस मौके पर अमरुद, जामुन और अशोक वृक्ष लगाये गये। वृक्षारोपण में प्रधानाचार्य कुमकुम, नीतू सिंह, मंजू रानी, डा. जितेन्द्र सिंह, कावेन्द्र सिंह, रवीन्द्र शर्मा, सुधीर, शालिनी चौधरी, हिना सैफी, कु. जैनब, पं. दयानंद शर्मा, राजा शर्मा, डा. शिवशंकर शर्मा, सुनील शर्मा, खेमराज शर्मा, रोबिन भारद्वाज, बंटी सिंह, अजय शर्मा, नेहा चौहान आदि ने भाग लिया।