अगले महीने पांच जून को भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह अमरोहा में आ रहे हैं। वे नारंगपुर के सिख इंटर कालेज में किसानों को संबोधित करेंगे। भाजपा के नेता किसान रैली को सफल बनाने के प्रयास में जुटे हैं। वे कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रहे हैं ताकि कार्यक्रम में अधिक संख्या में लोग पहुंचे।
अमरोहा के पंजाबी धर्मशाला में आयोजित एक सभा में भाजपा जिला प्रभारी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि राजनाथ सिंह की किसान रैली एतिहासिक होगी। वे किसानों की समस्याओं को सुनेंगे तथा उनका निदान भी करेंगे।
पांच जून को गृहमंत्री राजनाथ सिंह नारंगपुर के सिख इंटर कालेज में किसानों को संबोधित करेंगे.
व्यस्त ने कहा कि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। उसके लिए भाजपा की तैयारी मजबूती से हो रही है।
मिशन 2017 को लेकर भाजपा जीत का दावा कर रही है। पार्टी के नेता जगह-जगह पार्टी की नीतियों का प्रचार कर रहे हैं।
कार्यक्रम में डा. हरि सिंह ढिल्लो, महेन्द्र सिंह खड़गवंशी, राम सिंह सैनी, गिरीश त्यागी, उदय गिरी गोस्वामी, राकेश बंसल, युद्धवीर सिंह, ओम प्रकाश गोला आदि मौजूद रहे।