समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा के लिए सात प्रत्याशी और विधान परिषद के लिए आठ प्रत्याशी मैदन में उतारे हैं।
पूर्व राज्ससभा सदस्य अमर सिंह और पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनीप्रसाद वर्मा ने बुधवार को अपना पर्चा दाखिल किया। अमर सिंह ने दोपहर करीब एक बजे के आसपास अपना नामांकन कराया। उनके साथ उनकी पत्नि और बेटी मौजूद रहे। उनके बाद बेनी प्रसाद ने नामांकन किया।
नामांकन के समय सपा नेता रामगोपाल यादव भी मौजूद थे।
राज्यसभा के लिए सपा की ओर से हुए 7 नामांकन :
1. अमर सिंह
2. बेनी प्रसाद वर्मा
3. रेवती रमण सिंह
4. सुरेन्द्र नागर
5. सुखराम सिंह
6. विशंभर प्रसाद निषाद
7. संजय सेठ.
विधान परिषद के लिए सपा की ओर से हुए 8 नामांकन :
1. बलराम यादव
2. जगजीवन प्रसाद
3. कमलेश पाठक
4. यशवंत सिंह
5. बुक्कल नवाब
6. रामसुन्दर दास निषाद
7. शतरुद्र प्रकाश
8. रणविजय सिंह.
समाजवादी पार्टी ने एक दिन पहले अपना प्रत्याशी बदल दिया था। अरविन्द कुमार की जगह सुरेन्द्र नागर का नाम शामिल किया गया है। सुरेन्द्र नागर नोएडा के दूध व्यवसायी हैं। लोकसभा चुनाव से पहले वे बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। अरविन्द कुमार और युवा ब्रिगेड के संजय लाठर को सपा नामित कोटे से विधान परिषद भेजेगी।
राज्यसभा का मतदान 10 जून को होगा। इसमें कुल 11 सीटों पर मतदान है। विधान परिषद का चुनाव 13 सीटों के लिए 11 जून को है। इन चुनावों में वोट एमएलए देते हैं।