'उत्तर प्रदेश के विभाजन से तरक्की होगी’

trilok-tyagi-mukesh-urvashi

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा है कि रालोद का भाजपा में विलय नहीं होगा। रालोद किसानों की लड़ाई लड़ रही है। वह उनके हितों को लेकर संघर्षरत है। भाजपा और सपा ने किसानों से दूरी बना ली है।

त्रिलोक त्यागी बोले कि उत्तर प्रदेश में विकास के लिए उसे चार भागों में विभाजित करना होगा। ऐसा करने से प्रदेश की तरक्की मुमकिन है। उन्होंने कहा कि चौ. चरण सिंह ने किसानों को विकास के पथ पर ले जाने का सपना देखा था, जिसे चौ. अजीत सिंह पूरा करने में लगे हैं।

त्यागी बोले कि रालोद किसानों का बकाया दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।

इस दौरान मंडल महासचिव मुकेश चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्वशी चौधरी, रामवीर सिंह, शूरवीर सिंह, सतीश चौधरी, प्रदीप चौधरी, अजय गिल आदि मौजूद रहे।

-गजरौला टाइम्स डॉट कॉम गजरौला.