वेदपाठी पुरस्कार विजेता रवीन्द्र शर्मा का सम्मान

vedpathi-ravindra-sharma

उत्तर प्रदेश सरकार से वेदपाठी पुरस्कार विजेता रवीन्द्र शर्मा का यहां सनातन धर्म संस्कृत वेद विद्यालय में क्षेत्र के गणमान्यों ने जोरदार सम्मान किया। आयोजन की अध्यक्षता हरिदत्त शास्त्री ने जबकि सपा नेता राहुल कौशिक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि रहे।

मुख्य वक्ता डा. अनिल शर्मा ने वेदों का गुणगान करते हुए उन्हें विश्व का प्राचीनतम साहित्य और संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी बताया। उन्होंने कहा कि वेदों में विज्ञान तथा ज्ञान का अथाह भंडार है। इसलिए वेद अध्ययन और संस्कृत का ज्ञान सभी के लिए जरुरी है।

वक्ताओं तथा उपस्थित महानुभावों ने रवीन्द्र शर्मा के वेद ज्ञान तथा देववाणी के प्रति रुचि की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया तथा उत्साहित किया।

राहुल कौशिक ने कहा कि रवीन्द्र शर्मा के प्रयास से हम सभी का सम्मान बढ़ा है। शर्मा वास्तव में सम्मान और बधाई के पात्र हैं।

डा. शिव शंकर शर्मा और  राकेश शर्मा ने आगंतुक अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अश्विनी शर्मा, खेमराज शर्मा, रोहित शर्मा, कुशल चौधरी, लोकेश शर्मा, अजय शर्मा, राजा शर्मा, योगेश प्रभाकर, सुनील शर्मा, विपिन कौशिक, संतोष पाठक आदि मौजूद थे। संचालन जयप्रकाश शर्मा ने किया।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल ही में रवीन्द्र शर्मा वेदपाठी को वेदपंडित पुरस्कार के लिए चयनित करके 51000 रुपये का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया था।

-गजरौला टाइम्स डॉट कॉम गजरौला.