परिवहन विभाग और ट्रैफिक विभाग ने संयुक्त रुप से एक अभियान के तहत अमरोहा में आॅटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस चेकिंग अभियान में ओवरलोड आॅटो के खिलाफ कार्रवाई हुई।
चेकिंग अभियान की शुरुआत टीपीनगर चौराहे से की गयी। पीटीओ मनोज कुमार गुप्ता ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर आॅटो के प्रमाण पत्रों की जांच की। साथ ही अन्य पत्र भी जांचे गये। जहां खामियां मिली वहां कार्रवाई की गयी।
उसके बाद कैलसा रोड पर भी आॅटो चेकिंग की गयी। यहां भी प्रमाण पत्र के साथ ओवरलोड आॅटो चालकों पर कार्रवाई हुई।
टीम ने इस दौरान 11 आॅटो सीज किये। नियमों का पालन न करने पर 15 आॅटो का चालान किया गया।
पीटीओ मनोज ने बताया कि आगे भी समय-समय पर इस तरह के अभियान होते रहेंगे। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर रहेगी और जो आॅटो चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते उनके खिलाफ इसी तरह कार्रवाई की जाती रहेगी।