बंदरों के हमले अमरोहा में जानलेवा साबित हो रहे हैं। ताजा मामले में एक युवक बंदरों के डर से छत से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गयी।
अमरोहा के अहमद नगर में 25 साल का इमरान छत पर सो रहा था। बंदरों का एक गुट आपस में झगड़ता हुआ छत पर आ गया। बंदरों ने युवक पर भी हमला करने की कोशिश की। इससे इमरान घबरा गया और बचने के चक्कर में वह छत से नीचे गिर गया। वह बुरी तरह घायल हो गया था। परिजनों ने आनफानन में इमरान को निजि चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के दौरान इमरान ने दम तोड़ दिया।
अमरोहा जिले में बंदरों का आतंक मचा हुआ है। उनके हमलों में आयेदिन लोग घायल हो रहे हैं। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है जिन्हें बंदरों, कुत्तों आदि ने काटा है।