केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नारंगपुर की रैली में कहा कि मथुरा की घटना बेहद चौंकाने वाली है। केन्द्र सरकार इसकी सीबीआई से जांच को तैयार है, उसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार से लिखित मांग करे तभी यह संभव है।
मथुरा कांड पर राजनाथ सिंह ने कहा कि पता नहीं प्रदेश में क्या हो रहा है। ऐसा लगता है कि कुछ ऐसा हो रहा है जिसे छिपाया जा रहा है। यह कोई अंदर की बात मालूम पड़ती है।
जरुर पढ़ें : सन् 2022 तक आमदनी दोगुनी करने का वादा कर किसानों से वोट मांगे राजनाथ ने
![]() |
मथुरा कांड पर राजनाथ सिंह ने कहा कि पता नहीं प्रदेश में क्या हो रहा है. |
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के नारंगपुर में किसान स्वाभिमान रैली को संबोधित किया था। इस रैली में भाजपा के कई नेता और मंत्री मौजूद रहे।