 |
पूर्व एमएलसी डा. हरि सिंह ढिल्लो लम्बे समय से गृह मंत्री राजनाथ सिंह की किसान रैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव पहुंच रहे हैं.
|
लोकसभा चुनावों के दो साल बाद अचानक भाजपा की केन्द्र सरकार को किसानों और गांवों की याद आयी है। यूपी विधानसभा चुनावों में जीत के लिए उसे गांव, गरीब तथा किसान के वोट चाहिए। पूरे प्रदेश में ग्रामीणों को फुसलाने के लिए भाजपा के तमाम मंत्री और बड़े लीडर सबसे बड़ी जनसंख्या वाले सूबे में भाग-दौड़ करने निकल पड़े हैं। इसी सिलसिले में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी पांच जून को सिख इंटर कालेज नारंगपुर पहुंच कर किसानों की नब्ज टटोलने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी सभा में भीड़ जुटाने के लिए कई दिन से जिले के भाजपा नेता गांव-गांव घूम रहे हैं। लोगों से राजनाथ सिंह की रैली में पहुंचने की अपील की जा रही है।
जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, पूर्व एमएलसी डा. हरि सिंह ढिल्लो, गजरौला नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह औलख, मीडिया प्रभारी डा. उत्तम सिंह प्रजापति, भाजयुमो नगराध्यक्ष सोनू कश्यप, राजीव तरारा समेत सभी प्रमुख नेता सभा में भीड़ जुटाने के लिए क्षेत्र के गांवों में कई दिन से जनसंपर्क में जुटे हैं। इन्होंने लोगों से केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में किये कार्यों की जानकारी के लिए इस कार्यक्रम में जरुर पहुंचने का आग्रह किया है।
 |
भाजपा नेता राजीव तरारा खादगूजर मंडल में कई गांवों में जनसंपर्क किया.
|
राजीव तरारा मंडी धनौरा क्षेत्र के अधिकांश गांवों का दौरा कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का प्रबंध करते देखे गये। उधर गजरौला पालिकाध्यक्ष हरपाल सिंह मंडी धनौरा में बन रहे अपने मकान के काम में ही अधिक व्यस्त रहे। गजरौला से पालिका के ट्रैक्टरों में उनका सामान पहुंचाया जा रहा है।
 |
भाजपा के मीडिया प्रभारी डा. उत्तम सिंह प्रजापति ने गांव भीकनपुर सुमाली, छोया, मनौटा, सहसौली में जन्सपर्क किया.
|
डा. हरि सिंह ढिल्लो और सुरेन्द्र सिंह औलख अपने-अपने क्षेत्रों से 30-30 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का प्रबंध करने में सफल रहे हैं। दूसरे कई भाजपा नेता भी रैली में भीड़ जुटाने का प्रयास कर रहे हैं तथा ग्रामांचलों में भागदौड़ व जनसंपर्क करते देखे गये।
-गजरौला टाइम्स डॉट कॉम जोया.