'सपा सरकार में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब हो चुकी’

hari-sngh-dhillon
पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता डा. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है.

उत्तर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए हैं। प्रदेश भर में जगह-जगह विरोध और प्रदर्शन किये जा रहे हैं। अमरोहा जिले में भी थानों को घेरा जा रहा है। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।

पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता डा. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था किसी काम की नहीं रही। हर तरफ अराजकता का माहौल बना हुआ है। कहीं किसी की सुनवाई नहीं हो रही। मथुरा के जवाहरकांड जैसे मामले आयेदिन हो रहे हैं। निर्दोष लोगों को बेवजह मारा जा रहा है।

डा. ढिल्लो ने मथुरा कांड और नोएडा कांड की सीबीआइ जांच की मांग की। उन्होंने कैराना की बात करते हुए कहा कि सपा सरकार की विफलता की वजह से कैराना से लोग पलायन करने को मजबूर हुए हैं। लगता है अखिलेश सरकार कानून व्यवस्था को बिल्कुल भूल चुकी है।

ढिल्लो ने आंकड़े गिनवाते हुए कहा कि सपा सरकार के शासन में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं। अबतक एक हजार से अधिक बार पुलिस पर हमला हुआ है। उसके कई पुलिसवालों की जान भी गयी है। उन्होंने कहा कि रजबपुर थाना क्षेत्र में अपराध चरम पर हैं। प्रतिबंधित पशुओं को काटा जा रहा है, पशु चोरी आदि की घटनायें भी पुलिस नहीं रोक पा रही।

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन रजबपुर थाना प्रभारी को सौंपा गया। इस दौरान युद्धवीर सिंह, भूप सिंह, मदन सिंह, रविन्द्र सिंह, विजयवीर सिंह, राम सिंह सैनी, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

-अमरोहा न्यूज़.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन करें ...